श्री सद्गुरु संकल्प संस्कृत वेद विद्यापीठ में विद्यार्थियों को वेद, उपनिषद एवं भारतीय ज्ञान परम्परा का व्यवस्थित अध्ययन कराया जाता है। गुरुकुल की परम्परागत शिक्षा-पद्धति के माध्यम से वैदिक मंत्रों, संस्कृत भाषा, भारतीय दर्शन एवं आध्यात्मिक मूल्यों का ज्ञान प्रदान किया जाता है। आधुनिक शिक्षा के साथ वैदिक ज्ञान का समन्वय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का आधार है।