गुरुकुल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। योग, ध्यान, यज्ञ, संस्कृत संभाषण, शास्त्रार्थ, पर्व-उत्सव, भारतीय संस्कृति एवं परम्पराओं से संबंधित कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं राष्ट्रभावना का विकास किया जाता है।